April 17, 2020

KAON KAHTA HAI BHAGWAN ATE NAHI...



अच्युतम् केशवम् कृष्ण दामोदरम्,
राम नारायणम् जानकी बल्लभम् ।
कौन कहता है भगवान आते नहीं,
तुम भक्त मीरा के जैसे बुलाते नहीं।

अच्युतम् केशवम् कृष्ण दामोदरम्,
राम नारायणम् जानकी बल्लभम् ।
कौन कहता है भगवान खाते नहीं,
बेर शबरी के जैसे खिलाते नहीं।

अच्युतम् केशवम् कृष्ण दामोदरम्,
राम नारायणम् जानकी बल्लभम् ।
कौन कहता है भगवान सोते नहीं,
माँ यशोदा के जैसे सुलाते नहीं।

अच्युतम् केशवम् कृष्ण दामोदरम्,
राम नारायणम् जानकी बल्लभम् ।
कौन कहता है भगवान नाचते नहीं,
गोपियों की तरह हम नचाते नहीं।

अच्युतम् केशवम् कृष्ण दामोदरम्,
राम नारायणम् जानकी बल्लभम् ।
कृष्ण गोविंद गोपाल गाते चलो,
नाम जपते चलो काम करते चलो।

अच्युतम् केशवम् कृष्ण दामोदरम्,
राम नारायणम् जानकी बल्लभम् ।



**धन्यवाद**
*विश्वामित्र द्विवेदी*






No comments:

Post a Comment